पत्नी के ऊपर एसिड फेकने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घण्टे मे किया गिरफ़्तार।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

रामनगर में अपनी पत्नी के ऊपर एसिड फेंकने वाले अभियुक्त को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है आपको बता दें कि नसीम का विवाह पीड़िता से 7 वर्ष पूर्व हुआ था उसके दो मासूम बच्चे भी हैं। आपसी कलह के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया एसपी क्राइम डॉक्टर जगदीश ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगणों के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में एसओजी टीम तथा थाना कालाढूंगी की पुलिस टीम को सम्मिलित करते हुए टीमों का गठन कर रवाना किया गया पुलिस टीमों के द्वारा मुखबिर मामूर कर मोबाइल सर्विलांस आदि अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए अभियुक्त नसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसपी हल्द्वानी ने ब्रीफिंग लेकर पुलिस कर्मियों को सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम करने के दिए कड़े निर्देश।

अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीम को 5000/-Rs. का नगद पुरस्कार भी दिया जा रहा है। वही डॉक्टर जगदीश ने बताया कि अभियुक्त ने जहां से एसिड खरीदा था उसकी भी गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी के ऊपर धारा 323/ 504/ 307/ 326 ए भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड को मिली 7 बड़ी सौगातें

ख़बर शेयर करें -
kj
tara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *