डीएलएड प्रवेश परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का पहरा, नकल और अव्यवस्था रोकने के लिए कड़ा सुरक्षा घेरा।

डीएलएड प्रवेश परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का पहरा, नकल और अव्यवस्था रोकने के लिए कड़ा सुरक्षा घेरा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। डीएलएड प्रवेश परीक्षा-2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने कमर कस ली है। 18 नवंबर को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक माफिया पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! 64.80 लाख की नशे की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार।

 

 

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह ने पुलिस सभागार में परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  खनन कारोबारियों को डीएम की बड़ी सौगात, गौला-नंधौर के 481 वाहनों का बदला मालिकाना हक।

 

 

18 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अभ्यर्थियों की नियमानुसार चेकिंग की जाएगी और मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

 

 

परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को रोकने, यातायात सुचारु रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। जरूरत के अनुसार आंतरिक और बाहरी सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दरिंदगी और होमस्टे की लापरवाही पर सख्ती, अब ठिकाने पर लगा सरकारी ताला।

 

 

 

एसपी ने पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय के साथ मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। ब्रीफिंग में सीओ हल्द्वानी लव शर्मा समेत विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक और परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।