ख़बर शेयर करें -

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत लगातार एक्शन में दिखाई दे रहे हैं, आज उन्होंने नैनीताल कलेक्ट्रेट स्थित खनन ऑफिस के खनन पटल पर छापामारी की, इस दौरान कई अनियमिततायें और खामियां मिली। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्मिकों को कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए। छापेमारी के दौरान पाया गया कि खनन पोर्टल पर पिछले तीन सालों से अर्थदंड वालों की आरसी नहीं काटी जा रही थी। जबकि अवैध खनन करने वालों की संयुक्त रिपोर्ट होने के बावजूद अवैध खनन कर्ताओं को नोटिस नहीं दिया जा रहा था। जिस पर कमिश्नर ने खनन विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाते हुए कहा कि कार्यप्रणाली में जल्द से जल्द सुधार किया जाए, नहीं तो कठोर कार्रवाई की जायेगी। दीपक रावत ने कहा कि उच्च अधिकारियों द्वारा समय समय पर निरीक्षण न करने के कारण सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  वनकर्मी पर मारपीट का आरोप, भतीजे ने खोला मोर्चा! चौकी की छत पर चढ़ा युवक, आत्मदाह की धमकी से पुलिस के उड़े होश।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *