मोबाइल को छीनकर भागने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान सम्पादक

रामनगर- दिनांक घटना 13.07.22 समय 15.00 बजे दिनांक सूचना 24.07.22 समय 12.09 वादी इवरान अली पुत्र श्री रहमत अली निवासी ग्राम बरखेडा पाण्डेय थाना काशीपुर जिला उ0सि0नगर
अभियुक्त अज्ञात
प्रकाश में आये –
(1) राजा उर्फ सागर पुत्र पान सिंह निवासी बम्बाघेर छोटा बैराज के पास रामनगर नैनीताल उम्र 19 वर्ष -गिरफ्तार 24.07.22
(2) राजदीप पुत्र दिनेश कश्यप निवासी हनुमान मन्दिर के पास बम्बाघेर रामनगर जिला नैनीताल उम्र 18 वर्ष -गिरफ्तार 24.07.22
(3) अशोक कुमार पुत्र दुर्गाराम नि0 टाण्डा चौराहा थाना रामनगर जिला नैनीताल उम्र 22 वर्ष -गिरफ्तार 24.07.22

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :- IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में बयां किया अपना सफर।

 

संक्षिप्त विवरण दिनांक 24.07.22 को वादी श्री इवरान अली उपरोक्त ने एक तहरीर दाखिल की कि 13.07.2022 को वह अपने दोस्तो समीर व रेहान के साथ कोसी बैराज के नीचे नदी में नहाने गये थे तथा वादी ने अपना मोबाइल तथा दोनो के मोबाइल अपने दाहिने हाथ में रखे थे, तभी अचानक एक ल़डका तेजी से खुद के हाथ मे से तीनो मोबाइल छीनकर जंगल की तरफ भाग गया । वादी की उक्त तहरीर पर उक्त अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री अनीस अहमद के सुपुर्द की गयी । विवेचना प्राप्त होते ही उ0नि0 अपनी टीम के साथ उक्त अभियोग के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी में लग गये।

यह भी पढ़ें 👉  दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में कॉलेज छात्र समेत दो युवाओं की दर्दनाक मौत।

उक्त टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी तथा मोबाइल सर्विलांस आदि तकनिकों का प्रयोग करते हुए उक्त अभियोग में 03 अभियुक्तों राजा उपरोक्त , राजदीप उपरोक्त तथा अशोक कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वादी से छीन कर ले जाये गये उपरोक्त तीनों मोबाइल बरामद किये गये। तीनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
बरामद माल 02 मोबाइल ओप्पो कम्पनी तथा 01 मोबाइल वीवो कम्पनी
गिरफ्तारी टीम 1-उ0नि0 श्री अनीस अहमद
2- कानि0 875 हेमन्त सिंह व
3- कानि0 297 भूपेन्द्र सिंह