07 वर्ष से फरार वारंटी को सितारगंज पुलिस ने गुरदासपुर पंजाब से किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधमसिंहनगर महोदय द्वारा चलाए जा रहे एनबीडब्ल्यू / वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में फौ0 वाद सं0 753/2015 से संबंधित अभियुक्त इंद्रजीत सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी ग्राम शहीजादा, चौकी धर्मकोट रंधावा, थाना डेरा बाबा नानक, पुलिस जिला बटाला, जिला गुरदासपुर, पंजाब अंतर्गत धारा 279/338 भादवि की गिरफ्तारी हेतु दर्ज पते पर दबिश देकर अभियुक्त इंद्रजीत सिंह उपरोक्त को दिनांक 29-7-2022 को हस्बकायदा गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण तेज, 19 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस।

 

यह भी अवगत कराना है कि अभियुक्त एक भगोड़ा अपराधी है जिसके विरुद्ध वर्ष 2015 में मफरूरी में आरोप पत्र प्रेषित किया गया था। विगत 07 वर्षों से लगातार माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट / अन्य आदेशिकाएं जारी की जा रही थी परंतु अभियुक्त माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं हो रहा था जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा कड़ी आपत्ति थी जाहिर की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास में सीएसआर से बढ़ेगा सहयोग, उद्योग जगत आगे आए: मुख्यमंत्री धामी।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *