बिजली विभाग कार्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल, स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन।

बिजली विभाग कार्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल, स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन।
ख़बर शेयर करें -

बिजली विभाग कार्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल, स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रुड़की। शहर में बिजली व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। स्मार्ट मीटर, लगातार बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर धरना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  "स्मैक के सौदागर पर पुलिस का प्रहार, 10 ग्राम नशे संग तस्कर गिरफ्तार"

 

 

 

प्रदर्शन के दौरान कार्यालय परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। कांग्रेस नेताओं और विभागीय अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

 

 

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि शहरवासी लंबे समय से बिजली कटौती, ट्रिपिंग, कम वोल्टेज और स्मार्ट मीटर जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन विभाग शिकायतों के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा, सुशासन और समर्पण पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री।

 

 

 

महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी जनता ही नहीं, जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाते, जिससे लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।

 

 

 

कई घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन और वार्ता के बाद अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  230 करोड़ की परियोजना पर कमिश्नर का सख्त एक्शन... देरी हुई तो अफसर होंगे जिम्मेदार!"

अधिकारियों के आश्वासन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। हालांकि कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।


ख़बर शेयर करें -