धानाचूली वन पंचायत क्षेत्र में चलाया गया सफाई अभियान। वन पंचायत क्षेत्र में कूड़ा फैलाने वाले 16 लोगों से वसूला जाएगा अर्थदण्ड।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

नैनीताल/भवाली 20 अगस्त 2022- • धानाचूली वन पंचायत क्षेत्र में चलाया गया सफाई अभियान। वन पंचायत क्षेत्र में कूड़ा फैलाने वाले 16 लोगों से वसूला जाएगा अर्थदण्ड। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व प्रभागीय वनाधिकारी चंद्रशेखर जोशी के निर्देशन में धानाचूली वन पंचायत क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले कस्बों धानाचूली, धानाचूली बैंड व ऐडीधार के आसपास सफाई अभियान चलाया गया, जिसके तहत उपरोक्त कस्बों में स्थित दुकानों के आस-पास के जंगल में फेंके गये कूड़े की सफाई की गयी। एकत्रित कूड़े को नगरपालिका भवाली के वाहन से ट्रंचिंग ग्राउंड हल्द्वानी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का विकास ब्लूप्रिंट: कुम्भ से इंफ्रास्ट्रक्चर तक बड़ी सौगात।

 

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि वन पंचायतों को स्वच्छ रखना सभी का दायित्व है। वनों को सुरक्षित रखने की महत्वपूर्ण कड़ी है वन पंचायत। वन पंचायत एक कानूनी संस्था है। जंगलों की सुरक्षा के लिए इसका गठन किया गया जाता है। पंचायतों के अधिकारों का संरक्षण तभी हो सकता है जब वन पंचायत सशक्त हों।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार में पर्यटन का उछाल: श्रद्धा से रोमांच तक नया उत्तराखण्ड

 

सफाई अभियान के साथ-साथ वन पंचायत क्षेत्रों में कूड़ा फैलाने वाले सोलह लोगों के विरुद्ध जुर्म जारी किया गया व अर्थदण्ड वसूलने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कस्बों के दुकानदारों को आरक्षित व पंचायती वनों में कूड़ा न फेंकने हेतु चेतावनी दी गयी, यदि भविष्य में इसी प्रकार की पुनरावृत्ति की जाती है तो इनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  राजनाथ सिंह के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, छोलिया-झोड़ा से गूंजा हल्द्वानी।

 

• सफाई अभियान में उप प्रभागीय वनाधिकारी हेम चन्द्र गहतोड़ी, वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी गायन क्षेत्र प्रमोद कुमार आर्या, उप यस क्षेत्राधिकारी बच्ची सिंह बड़ा बन दरोगा कृपाल सिंह राणा, पूरन चन्द्र मेलकानी, वन रक्षक देवीनाथ गोस्वामी, सुखदेव सिंह राणा व वन पंचायत सरपंच कुमारी हंसा एवं स्थानीय दुकानदार व अन्य व्यक्ति उपस्थित थे

————————————————-
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल- 81715-55477

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *