PCS परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, SSP अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर हर परीक्षा केंद्र पर कड़ा पहरा।

PCS परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, SSP अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर हर परीक्षा केंद्र पर कड़ा पहरा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रविवार को आयोजित परीक्षा को लेकर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ढिकाला में प्रशिक्षु वन आरक्षियों को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों में तैनात पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा है। अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग की जा रही है, ताकि परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क खोदकर छोड़ी, मरम्मत के नाम पर सिर्फ आश्वासन! कमिश्नर तक पहुंचा मामला।

 

 

 

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर नोडल अधिकारियों और संबंधित परीक्षा अधिकारियों द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारी मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

 

 

 

एसएसपी अर्पण यदुवंशी के निर्देशों के तहत पुलिस का स्पष्ट फोकस है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल अथवा अनुचित गतिविधि को पनपने का मौका न मिले। इसके लिए पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन ट्रैक-7 में नैनीताल पुलिस का प्रदेश में डंका… नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ प्रहार, दो दिन में बड़ी कार्यवाही।

 

 

नैनीताल पुलिस की इस मुस्तैदी के बीच जिले में PCS प्रारंभिक परीक्षा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था लगातार निगरानी में रखी गई है।