बहू ने सरेआम अपने ससुर की डंडों से पीट-पीटकर कर दी हत्या, काफी दिनों से चल रहा था विवाद।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

बरेली – पंचायत में बात इस कदर बिगड़ गई कि बहू ने अपने ससुर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बरेली में एक दंपत्ति के बीच विवाद हो गया इसके बाद झगड़े को निपटाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और मामले का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है, बरेली के थाना मीरगंज के पश्चिम गौटिया गांव में रहने वाले मूलचंद के बेटे कुंवर सेन का उसकी पत्नी फूला देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

विवाद को निपटाने के लिए फूला देवी ने मायके के लोगों को बुला लिया। इसके बाद पंचायत बैठी बताया जा रहा है, कि महिला ने अपने मायके से चाचा और भाई को बुला लिया। पंचायत में जब बातचीत हो रही थी, उसी दौरान विवाद के बाद मारपीट होने लगी। जब ससुर बीच बचाव करने पहुंचे तो महिला ने डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया, इसके बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उन्होंने दम तोड़ दिया। यह देख आरोपी महिला अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ फरार हो गई। पीड़ित पक्ष ने कहा कि हत्या की साजिश पहले ही रची गई थी, इसीलिए यह पंचायत का ड्रामा किया गया। इस मामले को लेकर एसपी क्राइम मुकेश सिंह ने कहा कि थाना मीरगंज क्षेत्र में एक दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर विवाद था।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

महिला ने अपने चाचा और भाई को बुला लिया, इसके बाद विवाद के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक डंडा महिला के ससुर के सिर में लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक की बहू फुलादेवी और उसके चाचा ज्ञानी को गिरफ्तार कर लिया गया है कार्रवाई की जा रही है।

kj
tara