रुद्रपुर पुलिस ने किया बाइक और चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में लम्बे समय से बाइक चोरी और चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे तीन नाबालिगों सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सात बाइकें बरामद की। पुलिस पकड़े गये आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। रविवार को कोतवाली में एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र मैं एक महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन झपट्टा मार के फरार हो गए थे। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। साथ ही वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए भी पुलिस टीमें बना कर छानबीन में लगाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर मंथन, आईजी निवेदिता कुकरेती ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट।

 

एसएसपी ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। गदरपुर रोड पहुंची तो एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस को शक होने पर दोनों को पकड़ लिया। जब पूछताछ की गई तो दोनों ने तीन नाबालिग साथियों के साथ चेन स्नैचिंग और बाइक चोरी की घटनाओं को कबूल किया तीनो नाबालिग रुद्रपुर क्षेत्र के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचे के दम पर दहशत फैलाने की तैयारी! पुलिस ने पहले ही कस दिया शिकंजा।

 

आरोपियों के कब्जे से लूटी गयी सोने की चेन के अलावा निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें भी बरामद की गयी। खुलासे के दौरान सीओ यातायात आशीष भारद्वाज, कोतवाल विक्रम राठौर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *