फेसबुक पर तमंचे के साथ फोटो अपलोड करना पड़ा युवक महंगा, तमंचे सहित किया गया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर- सम्पादक 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय के अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुल भट्टा पुलिस द्वारा फेसबुक पर तमंचे के साथ फोटो अपलोड करने वाले युवक वसीम पुत्र उमरदीन निवासी अली नगर पुलभट्टा को अलीनगर स्कूल के पास से एक तमंचा 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की कार्रवाई, 190 इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार।

 

कुछ दिन पूर्व वसीम द्वारा फेसबुक पर तमंचे के साथ अपना फोटो अपलोड किया गया था वसीम के विरुद्ध थाना पुलभट्टा मैं FIR NO .148/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। वसीम को रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूलों में एआई, रोबोटिक्स और ड्रोन का दौर, सीएम धामी ने बनाई भविष्य की राह।

*मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस*