मोहन नगर तुमडिया डाम 2 गुरुद्वारा के पास प्राइमरी विद्यालय में ग्रामीणों संग सामाजिक राजनीतिक संगठनों ने की पंचायत।

रोशनी पांडेय  – सह सम्पादक 

मोहन नगर तुमडिया डाम 2 गुरुद्वारा के पास प्राइमरी विद्यालय में ग्रामीणों संग सामाजिक राजनीतिक संगठनों ने की पंचायत। पुलिस प्रशासन के ढुलमुल रवैए से ग्रामीणों में है रोष। सोमवार तक लड़की की सकुशल वापसी नहीं हुई तो मालधन पुलिस चौकी का करेंगे घेराव। डेढ माह से लापता बेटी, परेशान परिजनों ने प्रशासन से लगाई ढूंढने की गुहार।

रामनगर।मलधन क्षेत्र से डेढ़ माह से लापता नाबालिक लड़की की सकुशल वापसी की मांग को लेकर गांव के ग्रामीणों के संग सामाजिक राजनीतिक संगठनों की बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सोमवार 19 सितंबर तक पुलिस प्रशासन लड़की की सकुशल बरामदगी नहीं करा पाता तो मालधन चौकी का घेराव किया जाएगा।रामनगर के मालधनचौड क्षेत्र के तुमडिया डाम -2 के बलविंदर सिंह की पुत्री बीरो कौर उम्र लगभग 15 वर्ष बीती 29 जुलाई को अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई, जिसके बाद परिजनों ने मालधनचौड पुलिस को इस संबध में तहरीर दी, लेकिन आज डेढ माह से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस इस बालिका को नहीं ढूंढ पाई है, वहीं बीरो के परिजन बेटी के लापता होने से बेहद परेशान है,

 

यह भी पढ़ें 👉  14 वर्षीय जसकिरत सिंह ने रचा इतिहास, 15 सेकंड में 39 जंपिंग जैक्स लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।

उनका कहना है कि आज इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी बेटी का कोई सुराग नहीं लग सका है, इसके साथ ही उन्हें किसी अनहोनी का डर भी सता रहा है, वहीं इस मामले में मालधन पुलिस का रवैया भी संतोषजनक नहीं है। बैठक की अध्यक्षता मोहन नगर 1 ग्राम की प्रधान मलकीत सिंह तथा संचालन देवभूमि व्यापार मंडल के संरक्षक मनमोहन अग्रवाल ने किया

यह भी पढ़ें 👉  भगत सिंह कोश्यारी का पर्यटन कारोबारियों को संदेश, पर्यटकों को ऐसा अनुभव दें कि बार-बार रामनगर लौटने का बने मन।

 

इस अवसर पर ग्रामीण मंगत सिंह, बलविंदर सिंह, जसवन्त सिंह, अमरीक सिंह, सीमा कौर, परमजीत कौर, किरन कौर, कोका कौर, राज्य आंदोलनकारी ,उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ,इंकलाबी मजदूर केंद्र के रोहित, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की तुलसी छिम्बाल, महिला एकता मंच की सरस्वती जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता संजय मेहता, पत्रकार मयंक म़ैनाली थे।