रामनगर से गुमशुदा बुजुर्ग महिला व उसकी नवासी को नैनीताल पुलिस ने किया बरामद, परिजनों ने जताया आभार।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पांडेय  – सह सम्पादक 

दिनांक *05 सितंबर 2022* को रामनगर के भवानीगंज जाटव बस्ती निवासी एक व्यक्ति मनोज कुमार द्वारा रामनगर पुलिस को सूचना दी गई कि उसकी माता जी श्रीमती लज्जा देवी पत्नी महिपाल सिंह निवासी भवानीगंज जाटव बस्ती रामनगर उम्र 61 वर्ष व भांजी देविका पुत्री महेंद्र निवासी गुमानपुर पीरुमदारा, रामनगर, उम्र 4 वर्ष घर से बिना बताए कहीं चली गई है और घर वापस नहीं लौटी। तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर रामनगर पुलिस ने गुमशुदा की खोजबीन शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को हर साल आपदा की मार, अजय भट्ट ने लोकसभा में उठाई विशेष राहत पैकेज की मांग।

 

काफी प्रयासों, पूछताछ तथा सीसीटीवी फुटेजों व लोकेशन के आधार पर आखिर गुमशुदा महिला को आज दिनांक *17.09.2022* को *प्रभारी चौकी प्रभारी पीरूमदारा व टीम* ने काशीपुर,बस स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। महिला व बच्ची को घर वापस पाकर परिवारजनों के घर की खुशियां लौट आई तथा नैनीताल पुलिस का तहे दिल से आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कारगिल के अमर शहीदों को किया नमन।

 

*पुलिस टीम*
1-उप निरीक्षक राजेश जोशी चौकी प्रभारी पिरूमदारा।
2-कानि0 राजेश सिंह

*मीडिया सैल हल्द्वानी,*
*जनपद नैनीताल।*


ख़बर शेयर करें -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *