ब्रेकिंग न्यूज़: – बरसाती नाले में बहा युवक (एक्सक्लुसिव रिपोर्ट) देखिए वीडियो.

रोशनी पांडेय –  सह सम्पादक 

हल्द्वानी में पिछले 24 घंटों से हुई भारी बरसात के बाद सभी नदी नाले उफान पर है। भारी बरसात से नैनीताल जिले में 3 लोगों की जान भी जा चुकी है, मुखानी थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है, जहां शनिवार देर शाम फतेहपुर बसानी मार्ग पर स्थित नाले में भारी पानी आने के बाद भी खतरे में उसे पैदल पार कर रहा युवक नाले में बह गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। एसडीआरएफ की टीम ने भी युवक की तलाश के लिए कई किलोमीटर तक नदी में सर्च अभियान चलाया फिर भी युवक का कही कुछ पता नहीं चल पाया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

युवक के बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि लापता युवक दोस्तों के साथ बाइक से घूमने निकला था जहां वह पैदल ही नाले को पार करने के दौरान बह गया। बहा युवक हल्द्वानी का छडायल निवासी पंकज थापा था।