सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर मोटर पुल का किया शिलान्यास।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल  *संवाददाता 

धारचूला क्षेत्र के मल्ला छारछुम में भारत-नेपाल राष्ट्र के बीच काली नदी पर 32 करोड़ 98 लाख 40 हजार रुपए की लागत से बनेगा 110 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला क्षेत्र के मल्ला छारछुम में भारत-नेपाल राष्ट्र के बीच काली नदी पर 32 करोड़ 98 लाख 40 हजार रुपए की लागत से बन रहे 110 मीटर स्पान डबल लेन मोटर सेतु का शिलान्यास किया। भारत-नेपाल के बीच आवागमन होगा सुगम, आपसी संबंध होंगे और मजबूत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सेतु बहुत ही महत्व का सेतु(पुल) है। इस सेतु के बनने से भारत और नेपाल के बीच आवागमन सुगम होगा, व्यापार बढ़ेगा तथा रोजगार में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यह सेतु एक वर्ष के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस पुल का निर्माण गुणवत्ता के साथ तेजी से किया जाए। पुल की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इस पुल के शिलान्यास पर बहुत ही खुशी महसूस हो रही है। जिस काली नदी के किनारे पैदा होकर मुझे बड़ा होने का सौभाग्य मिला है, उस नदी पर बन रहे पुल की स्वीकृति भी मेरे हाथों से ही हुई है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इस पुल के बन जाने से हमारे और नेपाल देश के बीच रोटी -बेटी का संबंध और मजबूत होगा। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राज्य में कनेक्टीवीटी में अभूतपूर्व काम मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। सीमांत गांवों के विकास के लिए काम हो रहा है। मार्ग कनेक्टिविटी, दूरसंचार कनेक्टिविटी के लिए तेजी से काम हो रहे हैं। निश्चित रूप से यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उन्होंने कहा कि जनपद के आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। हमारी सरकार सहयोगी और साझीदार के रूप में जनता के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रोविजनल लाइसेंस पर संचालित हो रहा था नशामुक्ति केन्द्र, प्रशासन ने दिए सुधार के निर्देश।

 

 

भारत-नेपाल सीमा पर उतराखण्ड में टनकपुर के बाद यह दूसरा मोटर सेतु होगा छारछुम में भारत- नेपाल राष्ट्र के बीच काली नदी पर बन रहा 110 मीटर स्पान डबल लेन सेतु बहुत ही महत्व का सेतु होगा। भारत-नेपाल सीमा पर उतराखण्ड राज्य में टनकपुर के बाद यह दूसरा मोटर सेतु होगा। इस सेतु पर छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहन चल सकेंगें। इस सेतु के बन जाने से भारत व नेपाल देश के बीच व्यापारिक सम्बन्धों को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  *बकरीद और पर्यटन सीजन पर SSP मंजुनाथ TC का अलर्ट:* *देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं: बकरीद, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता* *किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा कानून से खिलवाड़ किया तो होगी कड़ी कार्यवाही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात* *सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गली, लिंक रोड, मैदान में नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर*

 

स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी,ब्लाक प्रमुख धारचूला धन सिंह धामी, नगर पालिका अध्यक्ष धारचूला श्रीमती राजेश्वरी देवी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसपी लोकेश्वर सिंह, एससी लोनिवि एके कांडपाल आदि उपस्थित थे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *