रामा मंदिर प्रबंधन समिति पर लापरवाही और अनियमितता के आरोप, आयुक्त के निर्देश पर निरीक्षण।

ख़बर शेयर करें -

रामा मंदिर प्रबंधन समिति पर लापरवाही और अनियमितता के आरोप, आयुक्त के निर्देश पर निरीक्षण।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

आज आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार रामा मंदिर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर प्रबंधन समिति पर गंभीर आरोप सामने आए।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की निगरानी में नैनीताल पुलिस की शानदार व्यवस्था* *🔥 पूरी रात बाबा के रंग में रंगा कैंची धाम: तारों की छांव में भक्तगण कर रहे बाबा जी के दर्शन, एक लाख से पार हुआ आंकड़ा*

आरोप है कि समिति ने पिछले 25 वर्षों से चुनाव नहीं कराए हैं तथा समिति की संपत्तियों को अवैध रूप से लीज पर देने और विक्रय करने के मामले भी प्रकाश में आए हैं। मौके पर एक नया मंदिर निर्माणाधीन पाया गया, जिसकी कोई वैध अनुमति नहीं थी। इस पर समिति को निर्देशित किया गया कि बिना आवश्यक अनुमति के कोई भी निर्माण कार्य न किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले के लिए नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस।

साथ ही, मौके पर उपस्थित ईओ नगरपालिका रामनगर को आदेशित किया गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर समिति की सभी संपत्तियों, बाजार में स्थित दुकानों और आवासीय भवनों का सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

यह भी पढ़ें 👉  गिरिजा देवी मंदिर में चला स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

इसके अलावा, समिति के सभी सदस्यों का विवरण और संबंधित रिकॉर्ड भी तलब किया गया है।