वन विभाग ने जंगलों में शुरु की रात्रिकालीन गस्त।

ख़बर शेयर करें -

सुरेंद्र सैनी  *संवाददाता

रामनगर । वन विभाग के तराई के संवेदनशील क्षेत्रों में शनिवार को रात्रिकालीन गश्त की गई। संयुक्त गश्त में रामनगर वन प्रभाग रामनगर, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर तथा तराई केंद्रीय वन प्रभाग, रुद्रपुर के लगभग 60 वन कर्मियों ने हिस्सा लिया। संयुक्त टीम द्वारा रामनगर से गश्त प्रारंभ की गई तथा कोसी रेंज, उत्तरी जसपुर रेंज, दक्षिणी जसपुर रेंज, काशीपुर रेंज, बन्नाखेड़ा रेंज, बरहनी रेंज, बैलपड़ाव रेंज इत्यादि के वन क्षेत्रों तक गश्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास में उद्योग जगत की बड़ी भागीदारी, सीएम धामी ने CSR निवेश बढ़ाने का किया आह्वान।

संयुक्त रूप से आयोजित रात्रि गश्त में प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर कुन्दन कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी, जसपुर प्रदीप कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर श्रीमती पूनम, उप प्रभागीय वनाधिकारी, किच्छा, शशिदेव तथा समस्त रेंजों के वन क्षेत्राधिकारी थे।

यह भी पढ़ें 👉   रामनगर पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को दबोचा, 7.34 ग्राम स्मैक और बाइक बरामद।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *