प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा कार्यों की भव्य शुरुआत, प्रधानमंत्री का पूरा जीवन जन कल्याण के लिए समर्पित रहा है- दीप्ति रावत

अमित नौटियाल  _ संवाददाता 

विकासनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा “सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। वहीं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने डाकपत्थर और विकासनगर में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पौष्टिक आहार का वितरण कर उनके परिज़नो को पौष्टिक आहार का महत्व भी समझाया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बताया कि उनके द्वारा समय-समय पर बच्चों के वजन और पोषण की जांच की जाती है, साथ ही कुपोषित बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार दिया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के दौरे पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, वीआईपी रूट से लेकर ट्रैफिक तक पुलिस ने कसी कमर।

 

इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र पर वृक्षारोपण भी किया। सेवा के ये कार्यक्रम देशभर में समस्त मंडलों की चयनित आंगनबाड़ियों में आयोजित किए जायेंगे। इसके अतिरिक्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरबर्टपुर में पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही हरबर्टपुर में प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा जीवन जन कल्याण के लिए समर्पित रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने कुंवावाला में सुना ‘मन की बात’, युवाओं से नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान।

 

वैसे भी भाजपा के लिए राजनीति सिर्फ सेवा का एक माध्यम है। इसलिए हमारी पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से लेकर पूरे 15 दिनों तक सेवा कार्यों के माध्यम से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करेंगे।

kj
tara