गूलरभोज ठंडा नाला में दबिश देने गए एसओ ने खोया आपा, महिला को जड़ा थपड़, एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश देखिए वीडियो।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

गदरपुर थाना क्षेत्र के ठंडा नाला गांव में आधी रात पुलिस की दबिश से हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने बिना अपराध बताए एक व्यक्ति को जबरन ले जाने की कोशिश की तो परिजनों ने विरोध किया। जिससे नाराज एसओ ने विरोध कर रही एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे एसओ महिला को थप्पड़ जड़ते दिख रहे हैं और ग्रामीण इस पर एतराज जता रहे हैं। इस दौरान नीली टीशर्ट पहने गूलरभोज चौकी इंचार्ज ने एसओ को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने उसको भी झिड़क दिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस वहां से चली गई। आज पीड़ित परिवार के साथ ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी एसएसपी को दी गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बिना परमिट चल रही रेंटल बाइकों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 74 वाहनों के चालान।

 

पीड़ित वयक्ति ने बताया की कल देर रात गदरपुर एसओ राजेश पांडे गूलरभोज चौकी इंचार्ज और सिपाहियो के साथ उनके घर के बाहर पहुंचे थे। जब वह बाहर आए तो उन्होंने कहा की उनके भाई के बेटे कहा है उनके द्वारा तत्काल दोनो को बुला लिया गया जबकि एक बेटा घर से बाहर था तो उन्हे पाच मिनट में आने की बात कही गई इतना सुनते ही एसओ ने उनका हाथ पकड़ लिया और ले जाने लगे तो परिवार के लोगो द्वारा विरोध जताया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  गैंगस्टर एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, जिला बदर की कार्रवाई से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा।

 

इस दौरान एसओ अपना आपा खो बैठे और महिला को थपड़ जड़ दिया। एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया की गदरपुर थाना क्षेत्र का एक प्रकरण सामने आया है। एसओ पर महिला के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। मामले की जांच सीओ बाजपुर को सौंपी गई है

यह भी पढ़ें 👉  मेला शुरू होने से पहले मैदान में उतरे आईजी और एसएसपी, कैंची धाम की हर व्यवस्था पर पैनी नजर"

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *