कुंडा पुलिस ने चरस व कच्ची शराब के साथ 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार।

रोशनी पाण्डेय –  सह संपादक

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में अवैध नशे के कारोबार के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री/ रोकथाम एंव अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।

1- कल दिनांक 29/09/22 को कुंडा पुलिस द्वारा पुराना ढेला पुल के पास चैकिंग के दौरान अभियुक्त सलीम अहमद अंसारी उर्फ दानिश दाणा पुत्र शहाबुद्दीन निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उर्म 24 वर्ष को 106 ग्राम चरस, चरस को तोलने हेतू प्रयुक्त इलैक्ट्रानिक तराजू तथा परिवहन में प्रयुक्त मो0सा0 TVs अपाचे UK. 18P-1087 के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभि सलीम अहमद अंसारी उर्फ दानिश दाणा उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह कम दाम में पहाड़ से चरस/गाँजा खरीद कर लाता है। तथा ऊंचे दामो में बेचकर मुनाफा कमाता है।

 

यह भी पढ़ें 👉  "गरीबों के आशियाने उजड़े, अब ताहिर की भूमिका पर उठे सवाल! पूछड़ी के सरकारी जमीन के कथित खेल का मास्टरमाइंड कौन?"

 

अभियुक्त से 106 ग्राम चरस बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कुण्डा पर मु0अ0स0 266/2022 धारा 8/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया। दिनांक 28/06/22 को अभियुक्त का छोटा भाई वसीम भी उक्त मो0सा0 TVS अपाचे UK- 18P-1087 में 10 किलो ग्राम गाँजा परिवहन करते गिरफ्तार हुआ था। जिस सम्बन्ध में थाना कुण्डा मे अभियुक्त के छोटे भाई वसीम के विरूद्ध मु0अ0स0 160/22 धारा 8/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाली पड़े जंगल के पैच की बदलेगी तस्वीर, बनेगा नया पार्क; राकेश नैनवाल की पहल रंग लाई।

 

 

2- दिनांक 29/09/22 को ही रात्रि 18.05 बजे अभियुक्त सुखदेव सिंह उर्फ देवा पुत्र काला सिंह निवासी ग्राम केशरी गणेशपुर थाना कुण्डा जनपद उधम सिंह नगर को एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में 216 पाउच करीब 54 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ ग्राम बक्सौरा हैंण्ड पम्प के पास थाना कुण्डा जनपद उधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना कुण्डा में FIR NO. 264/22, U/S 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभिगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। तथा उक्त के पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

 

 

बरामदा माल
1-106 ग्राम अवैध चरस व इलैक्ट्रानिक तराजू
2-मो0सा0 TVS अपाचे रजि0 न0 UK-18P-1087

 

गिरफ्तार अभियुक्त-
2- सुखदेव सिंह उर्फ देवा पुत्र काला सिंह निवासी ग्राम केशरी गणेशपुर थाना कुण्डा

बरामदा माल
1-एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में 216 पाउच करीब 54 लीटर शराब खाम

मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस