होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, मिष्ठान प्रतिष्ठानों में हड़कंप 7 मिठाइयों के सैंपल सील।

ख़बर शेयर करें -

होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, मिष्ठान प्रतिष्ठानों में हड़कंप 7 मिठाइयों के सैंपल सील।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखंड के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा उपायुक्त कुमाऊं मंडल डॉ. राजेंद्र सिंह कठायत के नेतृत्व में टीम ने एक दर्जन से अधिक प्रमुख निर्माण इकाइयों एवं मिष्ठान प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा ललित मोहन पांडे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह (काशीपुर) एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्य (रुद्रपुर) शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  “स्पेयर पार्ट्स शॉप में भयंकर आग, फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत”

निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर 7 मिठाइयों के नमूने लिए गए, जिनमें मावा बर्फी, मावा पेड़ा, बालूशाही, लड्डू, मिल्क केक, कलाकंद और गुजिया शामिल हैं। सभी नमूनों को मौके पर सील कर परीक्षण हेतु राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को लेकर सख्त तैयारी—मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश, सुरक्षा से स्वास्थ्य तक हर व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट में यदि नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए तो संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  “किताबों के नाम पर लूट! DM के छापे से स्कूलों में मचा डर”

होली पर्व पर आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने और मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।