जघन्य हत्याकांड का 12 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा।

ख़बर शेयर करें -

शादाब हूसैन  – संवाददाता

 

एसएसपी उधमसिंहनगर के मार्गदर्शन में 12 घंटे के अंदर उधमसिंहनगर पुलिस ने किया जघन्य हत्याकांड का खुलासा। पत्नी को मारकर गड्ढे में दफना दिया था आरोपी ने। एसएसपी उधमसिंहनगर महोदय द्वारा घटना के त्वरित खुलासे हेतु पुलिस टीम हेतु की गई 5000 रुपये के ईनाम की घोषणा। एसपी क्राइम उधमसिंहनगर महोदय द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी। दिनाँक 01/10/2022 को वादी सूरज राजभर नि0 शिमला पिस्तौर रुद्रपुर द्वारा अवगत कराया कि उसके पिता द्वारा उसकी माता श्रीमती रानी उम्र करीब 40 वर्ष को घर के पास स्थित गोबर के दलदल मे ले जाकर डूबा कर उसकी हत्या कर दी व भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  Narendra Modi ने अजमेर से शुरू किया देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान, पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से किया सहभाग।

 

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश व अन्य विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। गठित टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, मिष्ठान प्रतिष्ठानों में हड़कंप 7 मिठाइयों के सैंपल सील।

 

 

गिरफ्तारी अभियुक्त
आजाद राजभर पुत्र रामविलाश राजभर निवासी करनई बलिया उ0प्र0 हाल निवासी डीएवी स्कूल शिमला पिस्तौर थाना रुद्रपुर

 

मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *