जिलाधिकारी/ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम, वीवी पैट वेयरहाउस का त्रिमासिक निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्था की जाँच की

रोशनी पाण्डेय – सह संपादक

रूद्रपुर – जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त ने ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कलक्टेªट में स्थापित वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) तथा विकास भवन के पास बने वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्ट्रंग रूम में रखे मशीनों की नमी एवं सीलन से बचाव, आग से सुरक्षा हेतु की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

 

 

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से लगाए गए अग्निशमन यंत्रो, अलार्म व सीसी टीवी कैमरों को भी चैक किया। उन्होंने सुरक्षात्मक एवं निगरानी की दृष्टि से स्ट्रोंग रूम के बाहर लगे उपकरणों की समय-समय पर जांच करने के निर्देश सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को दिये।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में लवप्रीत ने रखी जरूरतमंदों की बात, सीएम के निर्देश पर घर पहुंचा टैब।

 

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्र,तहसीलदार नीतू डागर,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी,बीजेपी प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार शर्मा,बीएसपी से महेन्द्र सिंह,सीपीआई से राजेन्द्र प्रसाद,ओमकार सिंह सहित ड्यूटी प्रभारी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

 

——————————–
अहमद नदीम, जिला सूचना अधिकारी,ऊधमसिंह नगर