तीन बच्चों की अमृत सरोवर में डूबने से मौत, परिवार वालों को खेत पर देने गए थे खाना।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

बरेली में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां तीन बच्चों की अमृत सरोवर में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे दोपहर में परिवार वालों को खेत पर खाना देने गए थे। घटना के बाद एसडीएम नवाबगंज राजीव शुक्ला और सीओ चमन सिंह चावड़ा ने गांव पहुंचकर परिजन से घटना की जानकारी ली। बरेली के भोजीपुरा इलाके के गांव मिलक अलीनगर में मंगलवार को तीन बच्चों की अमृत सरोवर में डूबने से मौत हो गई। तीनों खेत पर परिजन को खाना देने गए थे। लौटते समय अमृत सरोवर में नहाने लगे। गहरे पानी में जाने से तीन डूब गए।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय व्यवस्था को आधुनिक और जनसुलभ बनाने में ‘जूडिशियम 2.0’ की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री धामी

 

 

ग्रामीणों के मुताबिक हादसे का शिकार हुए अशीष (8) पुत्र सुभाष, सुमित (7) पुत्र राजेश और लव सागर (7) पुत्र राजेश शामिल हैं। तीनों ही बच्चों के परिवार मजदूरी करते हैं। मंगलवार दोपहर आशीष, सुमित और लव अपने-अपने पिता के लिए खाना लेकर खेतों पर गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम बाईपास कल से शुरू, जाम से मिलेगी राहत; आपदा और स्वास्थ्य तैयारियों पर मुख्यमंत्री का फोकस।

 

 

खाना देने के बाद लौटते समय अमृत सरोवर में नहाने लगे।  तालाब घुसते ही तीनों बच्चे गहरे पानी में जाने से डूब गए। आसपास मवेशी चरा रहे गांव के बच्चों ने उन्हें डूबता देखा तो गांव जाकर खबर दी। सूचना पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बच्चों को निकालकर भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एसडीएम नवाबगंज राजीव शुक्ला और सीओ चमन सिंह चावड़ा ने गांव पहुंचकर परिजन से घटना की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *