पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भारत सरकार द्वारा एचएमटी की 45.33 एकड़ जमीन को उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित करने पर प्रधानमंत्री मोदी और, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भारत सरकार द्वारा रानी बाग काठगोदाम स्थित एचएमटी की 45.33 एकड़ जमीन को उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित करने पर प्रधानमंत्री मोदी और भारी उद्योग मंत्री व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  खाई में जिंदगी-मौत की जंग, देवदूत बनी पुलिस-SDRF; दो घायलों का रेस्क्यू!”

 

 

केंद्रीय मंत्री  अजय भट्ट ने कहा कि रानी बाग एचएमटी की यह भूमि उत्तराखंड को हस्तांतरित होने के पश्चात विकास कार्यों में काम में लाई जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी, भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है  भट्ट ने कहा कि एचएमटी का मसला काफी लंबे समय से विचाराधीन था लिहाजा केंद्र सरकार ने इसमें महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उत्तराखंड सरकार को यह भूमि हस्तांतरित कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी फ्लाईओवर पर बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार में पलटी कार; SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा।

 

 

अब इस भूमि का उपयोग प्रदेश के हित में विकास के लिए किया जाएगा  भट्ट ने कहा कि पूर्व में भी उनके द्वारा एचएमटी का निरीक्षण कर भारी उद्योग मंत्री मामले के निस्तारण का अनुरोध किया था। जिस का प्रतिफल आज मिल गया है अब राज्य सरकार इस भूमि का उपयोग प्रदेश के हित में कर सकेगी।