पत्नी और सास पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, साथ जाने से इनकार करना पड़ा भारी, सास की मौत, पत्नी की हालत गंभीर।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पत्नी ने पति के साथ जाने से इंकार करना भारी पड़ा। गुस्साए पति ने अपनी पत्नी और सास पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है।  पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

 

 

सहारनपुर में जनकपुरी कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा धाम कॉलोनी में ससुराल में रह रहे युवक ने पत्नी को साथ में ना भेजने पर अपनी सास और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। सास की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी पुलिस ने घर में हुई चोरी का किया खुलासा, ₹4.50 लाख के सोने के आभूषण बरामद।

 

 

पुलिस के अनुसार शामली निवासी नितिन कुमार की शादी कृष्णधाम कालोनी निवासी पायल की बेटी निकिता से हुई थी। नितिन काफी समय से अपनी पत्नी के साथ सुसराल में ही रह रहा था। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी को ले जाने की बात कह रहा था। लेकिन, सास पायल ने इससे इंकार कर दिया। जिसके बाद विवाद हुआ। नितिन ने पेट्रोल छिड़ककर घर मे आग लगा दी। जिससे सास पायल और पत्नी निकिता गम्भीर रूप से झुलस गई। पायल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आरोपी नितिन और निकिता का अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा त्यागपत्र।

 

 

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सास की मौत हो गई है। आरोपी की पत्नी की हालत गम्भीर है। अभी मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब की तस्करी पर वार, बेतालघाट पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *