बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की एक बैठक देहरादून में की गई, जिसमें रामनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन सिंह चौहान जी द्वारा बैठक में शिरकत की।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की एक बैठक देहरादून में की गई, जिसमें रामनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन सिंह चौहान जी द्वारा बैठक में शिरकत की गई बैठक में रामनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रतन सिंह चौहान ने कार्यक्रम में बोलते हुवे कहा कि बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड में प्रतिवर्ष सरकार द्वारा एक निश्चित धनराशि आवंटित की जानी चाहिए तथा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य बीमा कराने तथा उत्तराखंड के अधिवक्ताओं को बैठने के लिए चेम्बर की व्यवस्था करने,

यह भी पढ़ें 👉  धामी के जन्मदिन पर रामनगर में सजा संस्कृति और सम्मान का मंच, पिरूमदारा पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी; 50 से अधिक विशिष्ट विभूतियां सम्मानित।

 

 

 

तथा अधिवक्ताओं की क्लेम की प्रक्रिया को सरल बनाने व वरिष्ठ अधिवक़्ताओं को पेंशन की व्यवस्था करने व अधिवक्ताओं की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की समय सीमा बढाये जाने व अधिवक्ताओं के विरुद्ध चलाई जाने वाली डी0सी0 की जांच के बाद ही प्रक्रिया शुरू किए जाने तथा झूठी व गलत शिकायत पर शिकायतकर्ता के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने तथा अधिवक्ताओं के साथ किसी भी तरह के उत्पीड़न को बर्दास्त ना किये जाने पर बल दिया। बैठक में उत्तराखंड की समस्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव व अन्यअधिवक्ता उपस्थित थे।