नशे के तीन सौदागर रामनगर पुलिस टीम ने किए गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

सुरेंद्र सैनी -सवांददाता

रामनगर नैनीताल, रामनगर कोतवाली पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्मैक और भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं। कोतवाली के एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटद्वार रोड रामनगर में पुलिस टीम ने मोहल्ला गूलरघटटी निवासी नईम को हिरासत में लेते हुए तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है वहीं पुलिस ने पानी की टंकी चौराहा खताडी क्षेत्र से इसी मोहल्ले के रहने वाले साकिब और रेलवे पड़ाव निवासी सागर सिंह को नशे के इंजेक्शन की खरीद-फरोख्त करते हुए।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे गाटर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों की मौत।

 

 

 

रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 72 नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की वहीं पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशामुक्ति अभियान, स्कूली बच्चों को किया जागरूक।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *