नदियों की स्वच्छता एवं संरक्षण के व्यापक जागरूकता के दृष्टिगत ‘गंगा उत्सव‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ख़बर शेयर करें -

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

04 नवम्बर गंगा नदी को भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने के ऐतिहासिक दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर नैनीताल में नमामि गंगे यूनिट द्वारा डॉ. भावना पंत नोडल अधिकारी के नेतृत्व एवं मुरली कापड़ी सदस्य द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, व जल शक्ति मंत्रालय एवं राज्य परियोजना प्रबंधन ग्रुप, नमामि गंगे उत्तराखंड सहायक नदियों की स्वच्छता एवं संरक्षण के व्यापक जागरूकता के दृष्टिगत ‘गंगा उत्सव‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला आरक्षण पर उत्तराखंड विधानसभा में विशेष सत्र, केंद्र के प्रयासों को मिला समर्थन।

 

 

कार्यक्रम का आयोजन कोसी नदी तट बैराज में हुआ जिसके तहत् जनजागरूकता, महागंगा आरती, दीपोत्सव/दीपदान, गंगा स्वच्छता शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नमामि गंगे छात्र-छात्राओं द्वारा
‘गंगा उत्सव‘ कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर एम.सी .पांडे एवं प्रोफेसर गिरीश पंत, नोडल अधिकारी नमामि गंगे डॉ भावना पंत सदस्य मुरलीधर कपड़ी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  1100 कन्याओं के पूजन के साथ डोल आश्रम में गूंजा श्रीपीठम स्थापना महोत्सव, CM पुष्कर सिंह धामी रहे शामिल।

 

 

 

कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं द्वारा गंगा तट की सफाई पर चर्चा एवं गंगा नदी पर स्वरचित कविताएं एवं गीत प्रस्तुत किए गए जिसमें राजनीतिक विज्ञान के डॉ मीनाक्षी नेगी ,चंपावत के डॉ किरण कुमार पंत , महाविद्यालय पूर्व-छात्र एवं महाविद्यालय के नमामि गंगे ग्रुप से जुड़े छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि* *ड्रामा खत्म, कार्यवाही शुरू: धरने की आड़ में कार्यवाही बचना चाहता था महिला और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाला प्रधान* *एसएसपी के कड़े रुख से तत्काल मुकदमा पंजीकृत*

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *