यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सुधारने एसएसपी स्वयं उतरे मैदान में, 396 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

शादाब हूसेन – सवाददाता

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सुधारने एसएसपी स्वयं उतरे मैदान में, 396 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर महोदय के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन ईवनिंग स्ट्रांम के अंतर्गत समस्त थाना प्रभारियों व यातायात पुलिस को सघन अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। एसएसपी महोदय द्वारा स्वयं भी चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

 

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 396 वाहन चालकों के विरुद्ध एमबी एक्ट में चालानी कार्यवाही की गई व 1,65,500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  असम के पूर्व DGP बीडी खर्कवाल का निधन, DGP दीपम सेठ ने जताया शोक।

मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस