उधम सिंह नगर में पुलिस उपाधीक्षक संचार द्वारा जिले की ट्रैफिक यूनिट की ली गई गोष्टी।

ख़बर शेयर करें -

शादाब हूसेन – सवाददाता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा०मंजुनाथ टि. सि. महोदय के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक संचार आर0डी0 मठपाल द्वारा जनपद के समस्त डायल 112 वाहनों (हाईवे पेट्रोल/ टैफिक पेट्रोल / पेट्रोल कार ) पर 15 दिवस (दिन/रात्रि) ड्यूटी हेतु नियुक्त कार्मिकों को डायल 112 के सम्बन्ध में पुलिस लाईन में महोदय द्वारा दिये गये आदेश-निर्देशों से अवगत कराया गया तथा कार्मिकों को निर्धारित ड्यूटी प्वाइंटो पर रहने व ड्यूटी बदली होते समय ड्यूटी समाप्ति / ड्यूटी प्रारम्भ करने वाले कार्मिक को पुलिस कंट्रोल रुम को, जरिये RT SET / TELEPHONE से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर बिष्ट की पहल पर बड़ा कदम, सीवर समस्या के स्थायी समाधान की ओर बढ़ा हल्द्वानी।

 

 

डायल – 112 से प्राप्त सूचना पर अल्प समय में मौके पर पहुंच कर तत्काल निस्तारण करने हेतु बताया गया । एस0आई0 पी0टी0 एस0एस0 बिष्ट व म०कानि0 निर्मला थापा द्वारा उपस्थित सभी कर्मियों को डायल – 112 / MDT का प्रशिक्षण दिया गया एवं कर्मियों द्वारा MDT संचालन से सम्बन्धित पूछी गयी समस्याओं का समाधान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *