चेकिंग के दौरान पुलभट्टा क्षेत्र में संदिग्ध रूप से 63 लाख 70 हजार रुपए व 11 किलो 580 ग्राम चांदी बरामद।

ख़बर शेयर करें -

शादाब हूसेन – सवाददाता

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर महोदय द्वारा अपराध पर नियन्त्रण हेतु एंव अपराधियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद के समस्त थानो एंव चौकिये को नियमानुसार रूटीन चैकिंग करने के निर्देश दिये गये थे, जिस क्रम मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के निर्देशन मे बार्डर पर प्रत्येक थानो के,

 

 

दिनांक 16-11-2022 को समय 13.00 बजे पुलभट्टा थानाध्यक्ष और उनकी टीम द्वारा सितारगंज रोड की ओर से आ रही एक आई-10 कार ग्रे कलर नम्बर UK06W-6257 के अन्दर पिछली सीट पर एक बडा लाकर बना हुआ था जो एक बड़ी चाबी से खुल रहा था लांकर को खोलकर चैक किया तो उसके अन्दर 500 के नोटो की 110 गड्डिया कुल 55 लाख रूपये व 2 हजार के नोटो की कुल 03 गड्डिया कुल 6 लाख रूपये नगद व 200 रूपयो के नोटो की 05 गड्डिया 2 लाख रूपये नगद व 70 हजार रूपये खुले जिसमे 100-200- 500-2000 के नोट है इस प्रकार कुल 63 लाख 70 हजार रूपये नगद बरामद हुए तथा 01 थैली के अन्दर चांदी के 10 विस्कुट व कुछ चांदी की पुरानी ज्वैलरी बरामद हुयी।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने किया कालाआगर-धुरा मोटर मार्ग का लोकार्पण, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी।

 

 

चांदी के 10 पीस विस्कुट का वजन 9 किलो ग्राम व पुराने ज्वैलरी का वजन 2 किलो 580 ग्राम कुल वजन 11 किलो 580 ग्राम चादी को अनुपम वर्मा व अमित वर्मा पुत्र गण मुकेश वर्मा निवासी कोतवाली के पीछे खटीमा जनपद उधमसिंहनगर को पकड़ा उपरोक्त दोनो लोग मौके पर उक्त बरामदा पैसे एंव चांदी के सन्दर्भ मे कोई प्रपत्र पेश नही कर पाये तथा वाहन चालक विनोद राणा पुत्र फकीर चन्द निवासी कुमरा थाना खटीमा जिला उधमसिंहनगर वाहन के कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया जिस कारण वाहन को एमवीएक्ट मे सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के औचक निरीक्षण में बड़ी कार्रवाई, एक राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित, राजस्व निरीक्षक पर विभागीय कार्रवाई के आदेश।

 

 

 

तथा इन्कम टैक्स विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आफ इन्कम टैक्स  आशीष कुमार श्रीवास्तव मो0न0- 9837761163 व सुनील कुमार मिश्रा आरटीओ इन्कम टैक्स आफिसर मो0न0-9193532922 को फोन कर सम्पूर्ण घटना क्रम की जानकारी दी इनकी टीम मौके पर आकर जांच कर रही है। बरामदा पैसो व चांदी को फर्द बनाकर दाखिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेशभर में भव्य होगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, खेल प्रतियोगिताओं से लेकर रक्तदान शिविर तक होंगे विशेष आयोजन।

बरामदगी:-

1- एक आई-10 कार ग्रे कलर नम्बर UK06W-6257
2- 63 लाख 70 हजार रूपये नगद
3- 11 किलो 580 ग्राम चादी

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर

 

 


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *