एससी आयोग के उपाध्यक्ष ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों के साथ की बैठक, एससी/एसटी के मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के दिए निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आज *दिनांक 26.11.2022* को पी0सी0गोरखा, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड* द्वारा *पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी* में नैनीताल पुलिस के प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान निम्न निर्देश दिए गए:-

 

✅ एससी/एसटी एक्ट के अभियोगों की विवेचना समय से पूर्ण कर ली जाय।

✅ विवेचनाधिकारी निष्पक्ष और ईमानदारी से विवेचना करें।

✅पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाए जाने हेतु अविलंब कार्यवाही की जाय।

 

 

 

✅ लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करें।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई POCSO एक्ट की जानकारी।

✅ वर्ष 2021 के एससी/एसटी एक्ट में पंजीकृत अभियोगो में शतप्रतिशत आर्थिक सहायता मुहैया कराने हेतु कार्यवाही करें।

✅यह भी सुनिश्चित किया जाय कि एससी/एसटी अधिनियम का दुरुपयोग न होने पाए।

✅ एससी/एसटी के मामलों में शीघ्र विधिक कार्यवाही की जाय।

 

 

साथ ही उपाध्यक्ष जी द्वारा आई टी आई निदेशालय व बहुउद्देशीय वित्त निगम का निरीक्षण किया जिसमें प्रदेश में सचालित आई टी आई कालेजों में ड्रेड की जानकारी ली एवम् पिछड़े वर्ग के बच्चों को स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की स्थिति जानी जिन बच्चों ने फॉर्म नही भरे उनके फॉर्म जल्द भरने को कहा और यह भी कहा सभी तहसीलों को निर्देश दिए गए है की आय प्रमाण पत्रों को 24 घण्टे के अन्दर जारी करें ताकि बच्चो को स्कॉलरशिप का लाभ मिल सकें। वही बहुउद्देशीय वित्त निगम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया की सरकार का ध्यान वित विकास निगम की ओर नही से लाभार्थियों को लाभ नही मिल पा रहा है। और विभाग की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ, हाथी और तेंदुए के दीदार के लिए तैयार नंधौर अभयारण्य, नए पर्यटन सत्र का सांसद अजय भट्ट ने किया आगाज।

 

 

बैठक के दौरान *डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी,*  भूपेंद्र सिंह धोनी सीओ हल्द्वानी, बलजीत सिंह भाकुनी सीओ रामनगर, निदेशक आई टी आई विनोद गिरि गोस्वामी,  राहुल कुमार आर्य, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, नंदन आर्या,बलवीर सिंह, सी0एस0कन्याल वाचक एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, नरेश कुमार (पी0आर0ओ0 उपाध्यक्ष एससी आयोग) आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने की अनूठी पहल, भीमताल में खुला पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान।

 

नरेश कुमार PRO
*मा.उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग देहरादून*
मो.8477089811