अपनी शादी में ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले पार्षद को हर्जाना भुगतना पड़ा और  मुकदमा हुआ दर्ज।

ख़बर शेयर करें -

शादाब हूसैन – संवाददाता

यह मामला हरिद्वार से है जहां एक नामांकित पार्षद ने अपनी शादी के अवसर पर अपनी लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस के अनुरूप भाजपा नेता बाबर खान के पुत्र नामांकित पार्षद हारून खान की 2 दिन पूर्व शादी थी जिसमें 1 दिन पूर्व प्रोग्राम के दौरान नामांकित पार्षद हारून खान ने अपनी लाइसेंसी राइफल से कई राउंड फायरिंग की जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसकी वजह से ज्वालापुर पुलिस ने भाजपा पार्षद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने सुशील जोशी, एसएसपी ने कंधों पर सजाए सितारे।

 

 

 

इस स्थिति में ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने कहा ताबड़तोड़ फायरिंग के आरोपी पार्षद हारून खान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा राइफल और लाइसेंस को भी जप्त कर लिया गया है और उसके रद्दकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत चलाने की मांग तेज, रेल मंत्री से मिले सांसद अजय भट्ट।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *