रिक्शा चालक की हत्या में सुपारी किलर गिरफ्तार, पुलिस ने मृतक की पत्नी व एक अन्य परिचित से भी पूछताछ की। 

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून –

मेहूवाला निवासी रिक्शा चालक मोहसिन सोमवार से लापता था। बुधवार दोपहर को उसका शव गुच्चूपानी में झाड़ियों के पास पड़ा मिला। उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया था। शुरुआती पड़ताल में पता चला कि मोहसिन की रिक्शा रविवार को फोन पर बुक कराई गई थी। इसके बाद सोमवार को शिमला बाईपास से तीन युवक उसकी रिक्शा में सवार हुए और उसे गुच्चूपानी ले गए। इस बात की सूचना मोहसिन ने अपने परिजनों को भी दी थी। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे थे।

यह भी पढ़ें 👉  15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, नागरिकों से दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अपील।

 

 

पुलिस ने एक सुपारी किलर को हिरासत में लिया है। हालांकि, हिरासत में लिए गए युवक को सुपारी देने वाले का नाम नहीं पता है। अब पुलिस एक शाहरुख नाम के युवक की तलाश कर रही है। बुधवार को पुलिस ने मृतक की पत्नी व एक अन्य परिचित से भी पूछताछ की थी। हत्या का शक आपसी रंजिश पर ही जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने नवनिर्मित बनभूलपुरा थाने का किया निरीक्षण, समयबद्ध तरीके से सुविधाएं पूरी करने के दिए निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *