खेलों में नई ऊँचाइयाँ छू रहा उत्तराखंड – सीएम धामी ने किया एशियन कैडेट कप का शुभारंभ।

खेलों में नई ऊँचाइयाँ छू रहा उत्तराखंड – सीएम धामी ने किया एशियन कैडेट कप का शुभारंभ।

खेलों में नई ऊँचाइयाँ छू रहा उत्तराखंड – सीएम धामी ने किया एशियन कैडेट कप का शुभारंभ।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 19 सितम्बर 2025।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार में एशियन कैडेट कप फेंसिंग प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस पांच दिवसीय आयोजन में 17 एशियाई देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

खेलों के क्षेत्र में उत्तराखंड का बढ़ता कद

मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे ले जाने के लिए हर संभव मदद कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों को गाड़ी देना पड़ सकता है भारी! SSP नैनीताल की अभिभावकों से भावुक अपील, बोले— हादसों के दृश्य रातों की नींद उड़ा देते हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार “मुख्यमंत्री खेल विकास निधि”, “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना”, “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना” और “खेल किट योजना” जैसी योजनाओं से उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। साथ ही, “उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार” और “हिमालय खेल रत्न पुरस्कार” के जरिए खिलाड़ियों की प्रतिभा को सम्मानित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राजकीय सेवाओं में खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत खेल कोटा पुनः लागू किया है और राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण, जल-संरक्षण, स्वच्छता और नशा मुक्ति के संदेश को समाज तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि जब एक फिट खिलाड़ी नशे से दूर रहकर जागरूकता फैलाता है, तो उसका असर हर युवा पर पड़ता है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और नई पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 517 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना विकसित की जा रही है। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर पहली बार 7वां स्थान हासिल किया है।
उन्होंने बताया कि सरकार हल्द्वानी में उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय और महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। साथ ही, “स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान” के अंतर्गत 8 प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार और नई रेल सेवाओं के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों, पर्यटकों और कारोबारियों को लाभ मिलेगा।