दस वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के अलावा पीड़ित परिवार के चार लोगों को लिया हिरासत में।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

पीलीभीत की अमरिया तहसील के माधोपुर गांव में दस वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के अलावा पीड़ित परिवार के चार लोगों को हिरासत में लिया है। घायलावस्था में बच्ची को सबसे पहले देखने वाले उसके चाचा को लेकर पुलिस घटनास्थल पर गई। वहां उससे काफी देर पूछताछ की। पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूरे दिन पूछताछ करने के बाद पुलिस के शक की सुई बालिका के परिवार की ओर ही घूम गई। इसी के चलते पुलिस ने देर शाम बालिका के परिवार के चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: एआरटीओ ऋषु तिवारी का बड़ा एक्शन, सघन चेकिंग में 30 चालान।

 

 

रविवार को सुबह बालिका की प्रेम विवाह करने वाली चाची के भाई को भी पुलिस थाने ले गई। पीलीभीत की अमरिया तहसील के माधोपुर गांव में दस वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के अलावा पीड़ित परिवार के चार लोगों को हिरासत में लिया है। घायलावस्था में बच्ची को सबसे पहले देखने वाले उसके चाचा को लेकर पुलिस घटनास्थल पर गई। वहां उससे काफी देर पूछताछ की। पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में स्कूल बसों की लापरवाही, सुरक्षा नियम तार-तार—मासूम बच्चों की जान जोखिम में, जिम्मेदार विभाग बेखबर।

 

 

उससे पूरे दिन पूछताछ करने के बाद पुलिस के शक की सुई बालिका के परिवार की ओर ही घूम गई। इसी के चलते पुलिस ने देर शाम बालिका के परिवार के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। रविवार को सुबह बालिका की प्रेम विवाह करने वाली चाची के भाई को भी पुलिस थाने ले गई। बच्ची के परिवार वालों ने जिस पड़ोसी को नामजद किया है, उससे दो साल पहले पानी निकास को लेकर विवाद हो गया था। उस समय शिकायत पुलिस से की गई, तो उसने सुनवाई नहीं की। बाद में पड़ोसी ने बच्ची के दो चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के 'नासूर' पर एसएसपी मंजुनाथ का कड़ा प्रहार, "ऑपरेशन प्रहार" में 03 मामलों में 70 लाख से ज्यादा की भारी मात्रा में स्मैक जब्त, 03 तस्करों के आपराधिक साम्राज्य का अंत, भेजा जेल।

 

 

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बच्ची के पेट पर चाकू से और उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया, या फिर जमीन पर पटकने से उसके सिर में गंभीर चोट आई।सिर में चोट लगने और अधिक खून बहने से बालिका की मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शव पर पेट कट का एक ही निशान है, जबकि दूसरा निशान सिर में चोट लगने का है।परिवार के कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य एकत्र करने के बाद शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *