बाइक पर गांजा ले जा रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बाइक पर गांजा ले जा रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में दिनांक 22.02.2026 को चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने विशाल सिंह पुत्र कुलवीर सिंह, निवासी ग्राम थारी, रामनगर (नैनीताल) को बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर 9.846 किलोग्राम अवैध गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

बरामदगी के आधार पर थाना हाजा में एफआईआर संख्या 48/26, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त गांजा अशोक त्यागी निवासी गुलरघटटी से लाया था। पुलिस ने अशोक त्यागी को धारा 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नाले में फंसी गाय को पीएम आवास लाभार्थियों और गोसेवकों ने निकाला

अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस टीम

  1. व0उ0नि0 दीपक बिष्ट

  2. उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह

  3. अ0उ0नि0 तालिब हुसैन

  4. कानि0 महबूब आलम

kj
tara