बच्चों ने गधेरे तथा शिव मंदिर के आसपास की सफाई।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर – भारत सरकार की स्वच्छता योजना के अंतर्गत पुनीत सागर अभियान के क्रम में राइकॉ ढिकुली के एन सी सी कैडेट्स तथा विद्यार्थियों ने ग्रामसभा ढिकुली के पारंपरिक जलस्रोतों, गधेरे व प्राचीन शिवमंदिर के आसपास चार कट्टा सूखा कूड़ा एकत्रित किया। एकत्रित कूड़ा वेस्ट वेरियर्स संस्था के सुपुर्द किया|गौरव गोस्वामी व कोमल आर्य ने स्थानीय ग्रामीणों से अनुरोध किया कि पर्यावरण की सुरक्षा व संतुलन को बनाये रखने के लिए यह जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

 

 

कि अपने आसपास साफ सफाई रखें, तथा पॉलीथीन का उपयोग कम से करें प्रकृति के लिए वही श्रेयस्कर होगा|प्राकृतिक जल स्रोत आगामी भावी पीढ़ी के लिए हमारी तरफ से एक विरासत अन उपहार है। इसको हमें संरक्षित कर सुरक्षित रखना है।

यह भी पढ़ें 👉  अष्टमी पर SSP मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी डॉ. नंदिता संग किया कन्या पूजन, मां दुर्गा से मांगी सुख-समृद्धि की कामना।

 

 

 

इस अवसर पर एन सी सी शिक्षक रमेश बिष्ट ,तथा संतोष तिवारी ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक तथा पॉलिथीन से होने वाले नुकसान और दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया तथा प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने की अपील के साथ ही सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य आशाराम निराला ने बच्चों की पहल की सराहना की|