स्पा सेंटर में छापा 4 लड़कियों सहित अनैतिक कार्य में लिप्त 6 युवक गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 उधम सिंह नगर के किच्छा में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एवं किच्छा पुलिस ने स्पा सेंटर पर औचक छापा मार कार्यवाही करते हुए अनैतिक कार्य में लिप्त कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एवं किच्छा पुलिस ने स्पा सेंटर से चार लड़कियों को रेस्क्यू करते हुए 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार किच्छा के मुख्य बाजार स्थित स्पा सेंटर में अनैतिक किए कार्य किए जाने की लगातार शिकायत मिल रही थी। शिकायत के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने किच्छा पुलिस के साथ बड़ी कार्यवाही करते हुए स्पा सेंटर में छापा मारकर कई लोगों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार रेस्क्यू की गई लड़कियों को रोजगार देने का लालच देकर काम पर रखा गया था और उन्हें मजबूर कर अनैतिक कार्य में धकेल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  "बाइक चोरी के बादशाह गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया खजाना"

 

 

 

एसपी सिटी मनोज कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लगातार मिल रही शिकायत के बाद पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। एसपी सिटी ने बताया कि स्पा सेंटर से 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया और 4 लड़कियों को रेस्क्यू करते हुए उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मेला शुरू होने से पहले मैदान में उतरे आईजी और एसएसपी, कैंची धाम की हर व्यवस्था पर पैनी नजर"

 

 

 

पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक फरीदाबाद निवासी जतिन कुमार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *