नववर्ष एवं क्रिसमश पर्वो के उपलक्ष्य में कार्बेट टाइगर रिजर्व के समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों के अवकाश आगामी माह की 05 तारीख तक किये रदद।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के मददेनजर आगामी नववर्ष एवं क्रिसमश पर्वो के उपलक्ष्य में कार्बेट टाइगर रिजर्व के समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों के अवकाश आगामी माह की 05 तारीख तक रदद किये जाते है। इस दौरान कार्बेट टाइगर रिजर्व की अति संवेदनशील दक्षिणी सीमा पर स्थित रेंजों में सप्ताह में तीन दिन रात्रि एम्बुश तथा प्रत्येक दिन संवेदनशील स्थानों जैसे- बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, बैरियर आदि स्थानों में सघन तलाशी / चेकिंग अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में डॉग स्क्वायड, मैटल डिटेक्टर, ड्रोन, हाथी का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जायेगा एवं कालागढ़ वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षणरत वन आरक्षियों के तीन दल बनाकर प्रतिदिन कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा पर सघन गश्त एवं निगरानी कार्य कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाली पड़े जंगल के पैच की बदलेगी तस्वीर, बनेगा नया पार्क; राकेश नैनवाल की पहल रंग लाई।

 

 

कार्बेट टाइगर रिजर्व की सुरक्षा इकाई द्वारा विशेष तलाशी व छापामारी अभियान चलाया जायेगा तथा स्थानीय होटलों / रिसोर्ट में वन एवं वन्यजीव अपराध से सम्बन्धित गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जायेगी एवं शासन द्वारा नामित समिति के सदस्य सचिव पार्कवार्डन, कार्बेट टाइगर रिजर्व एवं अन्य सदस्यों की देख-रेख में होटल एवं रिजोर्ट में ध्वनि प्रदूषण पर निगरानी रखी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।

 

 

किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि अथवा अनियमितता पाये जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।