एमबीए की छात्रा की अंगीठी जलाकर सो जाने पर, दम घुटने से हुई मौत।

ख़बर शेयर करें -

 रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

गौतमपल्ली इलाके में एक छोटी सी लापरवाही ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियों का गला घोंट दिया। एमबीए की छात्रा श्रेया यादव (24) ने सोने से पहले अंगीठी जलाई थी। शनिवार रात में जब उसके माता-पिता रायबरेली से पढ़ाकर लौटे तो दमघोंटू धुएं में उसकी सांसें थम चुकी थीं। पिता ने बताया कि श्रेया उनकी इकलौती संतान थी और अवसाद में रहने के चलते गुमसुम रहती थी। प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली सुधीर अवस्थी के मुताबिक, जियामऊ निवासी रामरस यादव व उनकी पत्नी अध्यापक हैं और रायबरेली के बछरावां में पढ़ाते हैं। शनिवार सुबह दंपती बछरावां पढ़ाने चले गए थे। उनकी बेटी श्रेया घर पर अकेली थी। इस दौरान किसी समय उसने अंगीठी में कोयला डालकर आग लगाई और सोने चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  हर लाभार्थी तक पहुंचे विभागीय योजनाओं का लाभ : योगेश रजवार

 

दंपती बताते हैं कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे जब घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इस पर बेटी को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका से घबराए दंपती ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के विज़न से बदली गांव की तस्वीर, भीमताल की “बाखली” बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का नया केंद्र।

 

 

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो कमरे में दमघोंटू धुआं भरा हुआ था और छात्रा बेसुध पड़ी थी। आननफानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

 

यह भी पढ़ें 👉  *बकरीद और पर्यटन सीजन पर SSP मंजुनाथ TC का अलर्ट:* *देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं: बकरीद, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता* *किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा कानून से खिलवाड़ किया तो होगी कड़ी कार्यवाही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात* *सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गली, लिंक रोड, मैदान में नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर*

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *