खेत में बकरी जाने को लेकर, युवक की गोली मारकर कर दी हत्या।

 रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

नवाबगंज के दिलावलपुर बगिया गांव में दिन दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।  नवाबगंज के दिलावलपुर गांव में खेत में बकरी जाने को लेकर तीन दिन पहले गांव के कुछ लोगों से तारिक का विवाद हुआ था। इसको लेकर गांव में दो पक्षों में सोमवार की सुबह जमकर मारपीट हो गई। लाठी और डंडे से लैस होकर दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इसी दौरान गोली लगने से तारिक नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे पक्ष का नावेद भी गोली लगने से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

इसके साथ ही आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडे से मारपीट में घायल हो गए। घटना के चलते गांव में तनाव फैल गया। सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि तारिक मुंबई में रहकर टैक्सी चलाता था। कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में किन्नर समाज से जुड़ा विवाद, याना खान ने जताया जान का खतरा, बधाई के अधिकारों को लेकर विवाद, 60 लाख रुपये के कथित सौदे का भी उठाया मुद्दा।
kj
tara