फरार अपराधी के घर पर गरजा पुलिस का बुलडोजर,  किसी भी हाल में नहीं बक्शा जाएगा अपराधियों को, अपराधियों पर सख्त होगी कार्यवाही।

शादाब हुसैन – संवाददाता

आज दिनांक 15-12-2022 को कोतवाली रुद्रपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 252/2022 धारा 392/ 411/323 आईपीसी बनाम प्रिंस यादव आदि में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त प्रिंस यादव पुत्र स्वर्गीय नरेश यादव निवासी वार्ड नंबर 6 बिजली कॉलोनी थाना नानकमत्ता के घर की रुद्रपुर पुलिस द्वारा कुर्की की गई, उसके घर की संपत्ति को कुर्क कर थाना नानकमत्ता में सुरक्षा की दृष्टि से दाखिल किया गया, अभियुक्त प्रिंस यादव काफी लंबे समय से फरार चल रहा था l

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में हफ्ता वसूली का सनसनीखेज आरोप, बाजार ठेकेदार से मांगे ₹10 हजार साप्ताहिक! जान से मारने की धमकी देने का भी दावा।

 

 

*मीडिया सैल उधम सिंह नगर*