मालधन चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता के द्वारा लगातार चलाये जा रहे चेकिंग अभियान की जनता कर रही सराहना।

सलीम अहमद साहिल – सवांददाता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार चलाये जा रहे वाहन चैकिंग अभियान के तहद पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर ओर कोतवाल अरुण कुमार सैनी रामनगर के निर्देशन में लगातार रामनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में नियम कानूनों की धज्जियां उड़ा रहे मनचले इस समय रामनगर पुलिस की राडार पर हैं। इसी क्रम में मालधन चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता मालधन क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चला कर बाईक चलाते वक्त नियम कानून को तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते नजर आ रहे है। भूपेंद्र सिंह मेहता के चेकिंग अभियान से मोटरसाइकिल चलते वक्त नियम कानून को तोड़ने वालों में हड़कम्प मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

 

 

 

आज भी भूपेंद्र सिंह मेहता ने चेकिंग अभियान चलते हुए मोटरसाइकिल सीज करते हुए नगद चालान करने की कार्यवाही की गई हैं। क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बिठाकर ओवर स्पीड चलाने वालों के ऊपर हो रही कार्यवाही की जनता सराहना कर रही हैं। क्षेत्र की जनता वाहन चेकिंग अभियान को ऐसे ही लगातार चलाने की भूपेंद्र सिंह मेहता से गुजारिश भी कर रही हैं।