हल्दूचौड़ के गृह विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ के गृह विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आर. के. सिंह के दिशा निर्देशन में किया गया। जिसमें कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला के दौरान छात्राओं का मार्गदर्शन गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा कड़ाकोटी द्वारा किया गया। कार्यशाला के प्रथम दिन प्रशिक्षक नमिता अग्रवाल ने छात्राओं को क्ले मोल्डिंग आर्ट, पॉट डेकोरेशन का प्रशिक्षण दिया जिसमें छात्राओं ने क्ले मोल्डिंग द्वारा पॉट डेकोरेशन के विभिन्न हुनर सीखे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट।

 

 

 

कार्यशाला के दौरान डॉ. हेम चन्द्र, डॉ. नीलम कनवाल, डॉ. हेमलता गोस्वामी, डॉ. भगवती देवी, डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, डॉ. वसुंधरा लसपाल एवं समस्त विभागों के प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *