‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर पुलिस ने नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से 58 पैकेट (कुल 786 ग्राम) अवैध गांजा बरामद किया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित “Drug Free Devbhoomi” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेताओं के बेटों की साझेदारी में अवैध सड़क निर्माण का खुलासा।

गांजा तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति लंबे समय से गांजे की तस्करी कर रहा है। इस सूचना पर प्रभारी कोतवाली मौ. यूनुस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी मुजफ्फर अली उर्फ पारे (45 वर्ष) पुत्र अब्दुल वाहिद, निवासी उटपड़ाव, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान 58 पैकेट (786 ग्राम) अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR NO 55/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शराब की दुकानों के आवंटन में बड़ा बदलाव, नई लॉटरी तिथियां जारी।

एक साल से कर रहा था गांजे का कारोबार


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह पिछले एक साल से गांजे का अवैध व्यापार कर रहा था। वह घर के अंदर से ही ₹200 प्रति पैकेट के हिसाब से गांजा बेचता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  "मुखिया के साथ रंगों की होली, ड्यूटी में भी बनती है मिसाल!", ऐसा ही मिसाल कायम करने में समर्पित हैं नैनीताल के पुलिस कप्तान प्रहलाद मीणा, सुरक्षा में तैनात अपने जवानों के बीच पहुँचकर रंग लगाकर, मिठाई खिलाकर किया हौसला अफजाई"

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  1. व0उ0नि0 द्वितीय मनोज नयाल
  2. उ0नि0 राजकुमारी
  3. हे0कानि नसीम अहमद
  4. का0 संजय कुमार
  5. म0कानि रेशु

 

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।