रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर मैं महिला ने दिया 3 स्वस्थ बच्चों को जन्म।

ख़बर शेयर करें -

सुरेंद्र सैनीसंवाददाता

रामनगर नैनीताल रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में शुक्रवार की सुबह एक गर्भवती महिला ने दो बेटी और एक बेटे को जन्म दिया है। गर्भवती महिला और उसके तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। चिकित्सालय के प्रबंधक डॉक्टर प्रतीक ने बताया की रामनगर के मौहल्ला गुलरघाटी निवासी सरफराज की पत्नी उजमा परवीन को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लाए थे। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों द्वारा तुरंत उसका ऑपरेशन करने की कार्रवाई की गई। जिसके बाद इस महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया उन्होंने बताया जच्चा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी संग्रहण में उत्तराखंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा

 

 

 

उन्होंने यह भी बताया कि इस महिला का पिछले 9 महीने से अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक की देखरेख में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है। इस महिला की यह पहली डिलीवरी थी। महिला के पति में चिकित्सालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *