लूट के आरोपी 20 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने तमंचे के साथ दबोचा।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा से है। किच्छा पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश को अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। किच्छा में सीओ ओम प्रकाश शर्मा एवं कोतवाल धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे 20 हजार के इनामी बदमाश सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सुखविंदर सिंह के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी का बड़ा संदेश, जनता का बने भरोसा* *जनपद में एलपीजी व ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु, अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सघन चेकिंग जारी*

 

 

किच्छा कोतवाली में जानकारी देते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि विगत 28 नवंबर को रुद्रपुर में हुई लूट की घटना को आरोपी सुखविंदर सिंह ने अपने दो साथियों के साथ अंजाम दिया था। घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने कुछ दिन पूर्व गिरफ्तार कर लिया था, जबकि सुखविंदर सिंह फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर एक और मुकदमा दर्ज, इसके साथ पति व अन्य लोगों पर भी हुई FIR* *SSP नैनीताल मंजुनाथ का सख्त सन्देश सार्वजनिक स्थान पर गुंडागर्दी, हुड़दंग और हमला कतई बर्दाश्त नहीं*

 

 

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सुखविंदर सिंह के पास से लूटा गया एटीएम कार्ड, लाइसेंस तथा अन्य सामान बरामद कर लिया है। एसपी सिटी ने बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए टीम को अच्छे काम के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *