“प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह गिरफ्तार”

"प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह गिरफ्तार"
ख़बर शेयर करें -

“प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह गिरफ्तार”

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर: उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में हुए बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में मुख्य शूटर सरबजीत सिंह को पंजाब से गिरफ्तार कर रुद्रपुर ले जाते समय पुलिस की गाड़ी का टायर फटने के बाद भागने की कोशिश करने पर सरबजीत सिंह ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।

घटना का विवरण:

पिछले वर्ष 28 मार्च 2024 को नानकमत्ता के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह लगातार स्थान बदल रहा था, जिससे उसे पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। पुलिस ने उस पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। ताजा जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने उसे पंजाब के तरनतारण से गिरफ्तार किया और रुद्रपुर ले जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम मेले की तैयारियां पूरी करने में जुटा प्रशासन, 15 जून को बाबा नीब करौरी महाराज के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब।

 

 

मंगलवार रात जब पुलिस की टीम आरोपी को लेकर लौट रही थी, तभी काशीपुर के पास पुलिस की गाड़ी का टायर फटने से वाहन पलट गया। इस दुर्घटना का फायदा उठाकर सरबजीत सिंह ने संजय कुमार नामक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और गेहूं के खेतों में भाग निकला। भागते हुए उसने पुलिस पर गोली चलाई, जिसमें एक गोली शुभम सैनी नामक पुलिसकर्मी के बाएं बाजू में लगी।

यह भी पढ़ें 👉  सलड़ी पुलिस ने लौटाया खोया पर्स और वाहन की चाबी, पर्यटक ने जताया आभार।

 

 

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जो सरबजीत सिंह के दोनों घुटनों में लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे तुरंत काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया। इस दौरान वाहन दुर्घटना में नानकमत्ता थाने के थानाध्यक्ष उमेश कुमार, पुलिसकर्मी धनराज शाह और अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

 

 

पुलिस कप्तान पहुंचे घटनास्थल पर

घटना की जानकारी मिलते ही जिले के पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा, एसपी काशीपुर अभय सिंह राजकीय चिकित्सालय पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय व्यवस्था को आधुनिक और जनसुलभ बनाने में ‘जूडिशियम 2.0’ की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री धामी

 

 

एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने कहा:

“पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को काबू किया। आरोपी ने पुलिस पर हमला किया, लेकिन हमारी टीम ने पेशेवर तरीके से कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। इस मामले की पूरी जांच की जा रही है।”

 

 

पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है और आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।